पौड़ी: सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, 3 वाहन सीज

देहरादून/ 1 अप्रैल 2026
जनपद पौड़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 3 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज कर दिए गए। इनमें पौड़ी क्षेत्र से 1, कोटद्वार से 1 और यातायात कोटद्वार क्षेत्र से 1 वाहन शामिल है। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभिन्न क्षेत्रों में कुल 51 चालकों के चालान किए गए।
पुलिस के दैनिक चेकिंग अभियान के तहत जनपद में कुल 145 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

