बुधवार को भी घाट रोड स्थित पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए बंद
ऋषिकेश/ मिन्हाल हाशिम – ऋषिकेश का घाट रोड स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण 2 दिनों के लिए बंद हो गया है। जिसकी वजह से ग्राहक परेशान हो रहे हैं।
मंगलवार और बुधवार को घाट रोड स्थित पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए बंद कर दिया गया है ।जिसकी वजह से ग्राहक पोस्ट ऑफिस से संबंधित अपने कार्य 2 दिन तक नहीं करा पाएंगे। इस बात की जानकारी नहीं होने की वजह से कई ग्राहक पोस्ट ऑफिस पहुंचे। जो बिना कार्य के वापस लौट गए। दरअसल पोस्ट ऑफिस में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पोस्ट ऑफिस को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

