News

भाजपा मंडल ऋषिकेश ने किया मंत्री का स्वागत

ऋषिकेश। 21 मार्च 2026

भाजपा ऋषिकेश मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी की अध्यक्षता में रुद्रप्रयाग के विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से जनता की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार द्वारा जो भी दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव के साथ निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से ही सरकार जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ा पा रही है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल मीडिया प्रभारी बृजमोहन मनोड़ी, अविनाश भारद्वाज, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता सरकार, मंडल मंत्री पवन गोयल, सौरभ गर्ग, फिरूमल जगवानी, मंडल उपाध्यक्ष राहुल दिवाकर, राजेश आलोक द्विवेदी, जगवार सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, राम सिंह पवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमनदीप नेगी, सुजीत यादव, विशु पाल, हर्ष पाल, प्रियांशु कुमाई, अमन पांडेय, शिवम शाह, राघव घेरा, अभियंश कुमाई सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।