भारी मतों से फिर अध्यक्ष बनीं ऋतु शर्मा, अभिभावक संघ में जताया दम

👉 “अनुभव पर फिर मुहर, ऋतु शर्मा बनीं अध्यक्ष!” 🏆
Lok Kesari News
ऋषिकेश।18 अप्रैल 2026
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ के चुनाव में एक बार फिर ऋतु शर्मा ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए वर्ष 2026 में अध्यक्ष पद पर भारी मतों से जीत दर्ज की।
ऋतु शर्मा इससे पहले वर्ष 2016 से 2018 तक लगातार तीन वर्षों तक अभिभावक संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दो वर्षों तक सचिव पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई है। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए अभिभावकों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया।
चु
नाव के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका रचना अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे और सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
ऋतु शर्मा की इस जीत को अभिभावकों के विश्वास और उनके कार्यों
की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में विद्यालय और अभिभावक संघ के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

