News

यातायात के नियमों का पालन ना करने पर पुलिस ने उठाए सख्त कदम/ 32 चालान समेत 126 दोपहिया वाहन किए सीज।

ऋषिकेश दिनांक 12 फरवरी 2021_
कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रातर्गत नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाना, बुलेट में रेट्रो साइलेंसर एवं पटाखे फोड़ना, व तीन सवारी बैठा कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर ऋषिकेश पुलिस ने आज 126 ( एक सौ छब्बीस ) दोपहिया वाहन सीज किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाना, बुलेट में रेट्रो साइलेंसर एवं पटाखे फोड़ना, व तीन सवारी बैठा कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के अनुपालन में आज क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बुलेट मे रैट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे बजाने, एवं तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई।


उपरोक्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में अधिकतर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रास्ते एवं गलियों आदि जगहों को चिन्हित करते हुए सभी जगह आवश्यक पुलिस बल नियुक्त कर कोतवाली एवं चौकी क्षेत्रातर्गत, अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर चंद्रभागा पुल, आवास विकास गेट, सिटीगेट आईडीपीएल, मंडी तिराहा (कोयल घाटी), मनसा देवी तिराहा, चौकी श्यामपुर आदि पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान में कुल 126 ( एक सौ छब्बीस) वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 32 चालान न्यायालय के मिलाकर कुल 158(एक सौ अठावन) चालान किए गए।
उक्त वाहन चेकिंग अभियान सुबह व शाम अलग-अलग जगहों पर चलाया गया। जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्णतयाः पालन किया गया। प्रत्येक चेकिंग स्थान पर फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की गई ।