News

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षकों ने किया योग!*

ऋषिकेश दिनांक 21 जून 2021_
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार की कोरोना से संबंधित गाइडलाइन व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षकों द्वारा विवेकानंद योग कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कुमार मंगलम योगाचार्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


कार्यक्रम में ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से भी जुड़े विधार्थी, योग दिवस पर बच्चों ने घर पर रहकर ऑनलाइन अपनी फ़ोटो वीडयो शेयर की। योग दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता भी विद्यालय द्वारा कराई गई, जिसको लेकर बच्चो में बढ़ा उत्साह दिखा।
वही योगाचार्य कुमारमंगलम सेमवाल ने वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए वृश्चिक आसन ,राजकपोत आसन ,शव आसन और सूर्य नमस्कार जैसे आसन करके बताए व एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर के मूल मंत्र से भी शिक्षकों को परिचित करवाया,उन्होंने बताया कि यदि कभी आपके पास चिकित्सक सेवा उपलब्ध ना हो तो भी आप अपने हाथो के कुछ प्वाइंट्स के द्वारा स्वयं को कम समय मे कैसे ठीक कर सकते है!
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी व कुमारमंगलम के द्वारा योग व एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर की मुक्त कंठ से सराहना की।बताया कि जिस प्रकार से भीष्म पितामह पर कितने बाण लगे थे उसके बाद भी वह काफी समय तक जीवित रहे, ऐसा जीता जागता उदाहरण भी हमे देखने को मिलता है!


हम योग नगरी ऋषिकेश के निवासी हैं हमें निरंतर योगाभ्यास करते रहना चाहिए जिससे कि हम स्वस्थ रह सकें!
कार्यक्रम में अनिल भंडारी,विनय सेमवाल, सुनील बलूनी,प्रवेश कुमार कर्णपाल बिष्ट ,नन्द किशोर भट्ट, नरेन्द्र खुराना ,रजनी गर्ग, सुहानी सेमवाल व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे!