NewsPostउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

रायवाला में विधायक निधि से बने विकास कार्यों का उद्घाटन, प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

ऋषिकेश/3 अप्रैल 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को रायवाला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से संबोधित किया।
रायवाला के प्रतीत नगर वार्ड-1 स्थित गोर्खाली भवन में विधायक निधि से लगभग ₹5 लाख की लागत से निर्मित फर्श एवं अन्य विकास कार्यों का डॉ. अग्रवाल ने विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि का सदुपयोग करते हुए निरंतर जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज का क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना भी प्राथमिकता है।
इस दौरान प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, चित्रवीर क्षेत्री, यशोदा शर्मा, तिलक बहादुर, पदम थापा, अलका क्षेत्री, गणेश रावत, विष्णु शर्मा सहित गोर्खाली समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य पूर्ण होने पर विधायक का आभार जताया।
वहीं, हरिपुर कला में रायवाला मंडल द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” में भी डॉ. अग्रवाल ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि सात सत्रों में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, प्रशिक्षण वर्ग पालक गणेश रावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, बलविंदर सिंह, सतपाल सैनी, अंजलि रावत नैथानी, दीवान सिंह रावत, मनोज डंगवाल, सुंदरलाल गौड़, मनोज शर्मा, बबीता कमल, कमल कुमार, बिना बंगवाल, सोबन सिंह कैंतुरा, लक्ष्मी गुरुंग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।