विनोद विहार कॉलोनी में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत, विकास कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा

ऋषिकेश, 4 अप्रैल 2026
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खदरी (श्यामपुर) ग्रामसभा स्थित विनोद विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में शनिवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का विनोद विहार विकास कल्याण समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक कान्ता प्रसाद कण्डवाल ने की, जबकि मंच संचालन समिति के अध्यक्ष कैप्टन गोविन्द सिंह रावत ने किया। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़ी मांगों को विधायक के समक्ष रखा।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सामुदायिक भवन में एल-शेप टीन शेड सहित अन्य विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 1105.79 करोड़ रुपये की लागत से ऋषिकेश बाईपास निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और इनमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्या रजनी डोभाल ने क्षेत्र में किए जा रहे सीवर लाइन और सड़क निर्माण कार्यों के लिए विधायक का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष दयाधर बहुगुणा, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश थपलियाल, सुल्तान सिंह नेगी, आत्माराम कुकरेती, लक्ष्मी प्रसाद कैंथोला, इन्द्र सिंह रावत, सावित्री रावत सहित नंदा देवी कीर्तन मंडली की मातृशक्ति और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

