News

*शहीद राइफलमैन स्वर्गीय तारा सिंह थापा की स्मृति में नेहरू ग्राम के क्षेत्रवासियों ने स्मृति द्वार बनाने के लिए दिया विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन।*

ऋषिकेश दिनांक 21 जून 2021_
भारत पाकिस्तान युद्ध 1965 में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद राइफलमैन स्व0 तारा सिंह थापा की स्मृति में स्मृति द्वार/स्मारक बनवाने के लिए ऋषिकेश के नेहरु ग्राम स्थित क्षेत्रवासियों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा गया।
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में शहीद राइफलमैन स्व0 तारा सिंह थापा के भाई खड़क सिंह थापा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष यह मांग रखी कि भारत भूमि की रक्षा करते हुए जिन सैनिकों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया हैं, किंतु अभी तक उनकी याद में कोई स्मृति द्वार/स्मारक नहीं बने हैं, ऐसे में सरकार उनके बलिदान का यथासंभव उचित सम्मान करते हुए उनकी याद में स्मृति द्वार/स्मारक बनाए।
इस अवसर पर प्रेम चन्द अग्रवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की जिन शहीदों के सम्मान में अभी तक स्मृति स्मारक नहीं बन पाए हैं, उनके द्वारा स्मृति द्वार का निर्माण करा कर शहीदों द्वारा किए गए बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे।


अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की स्मृति में उनके बलिदान को याद करते हुए स्मारक बनाने की पहल पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में की गई थी। 27 अक्टूबर सन 1965 को शहीद हुए राइफलमैन स्वर्गीय तारा सिंह थापा की स्मृति में नेहरू ग्राम में स्मारक बनाने की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने उचित एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, खड़क सिंह थापा, रमेश थापा, देवम थापा, रवि थपलियाल, एडवोकेट राकेश आदि मौजूद रहे।