सागर सैनी को भाजपा युवा मोर्चा में जिला सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व

हरिद्वार। 4 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में हरिद्वार जनपद में सागर सैनी को जिला सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर सागर सैनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया।
सागर सैनी ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर सागर सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने राजनीतिक जीवन की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पार्टी के मार्गदर्शन में वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
सागर सैनी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

