6.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा/ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी की सीज

ऋषिकेश दिनांक 27 फरवरी 2021
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशा (स्मैक गांजा चरस) तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक मेस्ट्रो स्कूटी संख्या DL14-SL-1501 के चालक को अवैध स्मैक 6.25 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है।

उक्त अभियान के अंतर्गत गठित टीम ने कल सायंकालीन चैकिंग के दौरान गोल चक्कर, निकट साइकिल स्टैंड आईडीपीएल ऋषिकेश पर एक मेस्ट्रो स्कूटी संख्या DL14-SL-1501 के चालक “अमन भट्ट पुत्र श्री राजाराम भट्ट” निवासी गली नंबर 5 मीरा नगर (आईडीपीएल ऋषिकेश) को रोककर चेक किया तो को उसके पास 6.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर मेस्ट्रो स्कूटी को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज़ किया गया है।
तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
