Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनफिल्म जगतमनोरंजन

सीएम धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म का प्रोमो-पोस्टर किया लॉन्च


आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगी फिल्म, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ेगी—मुख्यमंत्र

देहरादून:/13 अप्रैल 2026

पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास पर बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सरलता, सेवा, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित इस प्रकार की फिल्में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक बनेगी।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर सहित अन्य कलाकार भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस आध्यात्मिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।