NewsPostउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरें

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार



हल्द्वानी।।2 अप्रैल 2026

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी। इससे क्षेत्र में डर का माहौल बनने लगा। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 1 अप्रैल 2026 को क्रियाशाला मंदिर के पास से युवक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री, निवासी अम्बेडकरनगर शिवपुरी, थाना कठघर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गौला गेट राजपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनन अपराध है।