NewsPostउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनशिक्षा जगत

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाए – मंत्री खजान दास


हरादून। 2 अप्रैल 2026

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग द्वारा चल रही योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
मंत्री खजान दास ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए हैं और इस बात पर भी चर्चा की गई कि विभाग के माध्यम से और कौन-कौन से जनकल्याणकारी कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। इसके लिए होर्डिंग, कैंप और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। विभाग के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।
बैठक में मंत्री ने छात्रवृत्ति योजना की भी जानकारी ली और कहा कि कैंप लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित की जाए, ताकि अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
इसके अलावा मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत एनजीओ के माध्यम से चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक भी पहुंचाई जाए।
बैठक में विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, उप सचिव एचएस बसेड़ा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम सहित कई अधिकारी मौजूद