News

*12 वर्षीय नाबालिक लड़के के अपहरण के मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता के अन्य साथी को भी दबोचा।*

ऋषिकेश दिनांक 27 जुलाई 2021_
ज्ञात हो कि दिनांक 24 जुलाई 2021 को कोतवाली ऋषिकेश में एक शिकायतकर्ता के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि भोला नाम के एक राज मिस्त्री ने मेरे बेटे का अपहरण कर लिया है तथा 2 (दो) घंटे के अंदर ₹ 15 लाख की फिरौती मांगी है। जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनांक 24 जुलाई 2021 को ही 5 घंटे के अंदर ही अपहरणकर्ता राजन उर्फ भोला पुत्र श्री लल्लन पटेल निवासी गांव सरिया बिरति पोस्ट सरिया बाजार थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार को धामपुर बिजनौर से गिरफ्तार कर 12 वर्षीय नाबालिक लड़के को सकुशल बरामद किया गया था।
पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया था कि मेरे द्वारा बच्चे का अपहरण करने के पश्चात मेरे अपने अन्य साथी चंदन कुमार पुत्र हरि यादव निवासी सरैया खैरा टोला थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार हाल निवासी ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद राजा फैशन फैक्ट्री उम्र 19 वर्ष के द्वारा कॉल कांफ्रेंस में अपहत बालक के पिता से 15 लाख की फिरौती मांगी गई थी।
जिसके पश्चात अपहरण मामले में अन्य अभियुक्त चंदन कुमार की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम के द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2021 को अन्य अभियुक्त चंदन कुमार को मंशा देवी फाटक गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून के पास से गिरफ्तार किया गया।


अपहरणकर्ता के साथी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1- शिशुपाल नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
2- मनमोहन सिंह नेगी, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
3- ओम कांत भूषण, प्रभारी एसओजी देहात
4- कांस्टेबल नवनीत नेगी, एसओजी देहात
5- कांस्टेबल नीरज, कोतवाली ऋषिकेश
6- कांस्टेबल कमल जोशी, एसओजी देहात
7- कांस्टेबल सोनी, एसओजी देहात
आदि शामिल रहे।