News

*मुनी की रेती पुलिस ने की तपोवन के व्यापारियों एवं टैक्सी एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ पार्किंग की समस्या के संबंध में बैठक।*

ऋषिकेश दिनांक 27 जुलाई 2021_
प्रभारी निरीक्षक,यातायात निरीक्षक एवम चौकी प्रभारी तपोवन द्वारा तपोवन क्षेत्र में वीकेंड पर कार पार्किंग की समस्या के संबंध में तपोवन होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन/व्यापारियों/विक्रम यूनियन के पदाधिकारियो के साथ बैठक की गई।


जिसमें समस्त होटल मालिकों से होटल/रेस्टोरेंट में रुकने वाले टूरिस्टो को गाड़ी पार्किंग करने , रात्रि 10:00 बजे के बाद सभी रेस्टोरेंट को बंद करने, डीजे न बजाने व कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने एवम टेम्पू/विक्रम /ऑटो चालको को यू टर्न ना लेने के संबंध में अपील की गई! उक्त मीटिंग में होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष रवि भंडारी, व्यापार मंडल की तरफ से लेखराज भंडारी एवम विक्रम यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी समेत 40 व्यवसायियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें निम्न विषयों पर सहमति बनी।


1.सभी व्यवसायी अपने होटल स्थित पार्किंग में ही वाहनो को पार्क कराएंगे।
2.होटल पर पार्किंग की सुविधा न होने पर निर्धारित पार्किंग में ही वाहन पार्क कराएंगे।जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित होटल वाले कि होगी।
3.अन्यत्र स्थानों पर पार्क होने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी साथ ही संबंधित होटल को भी नोटिस दिया जाएगा।
4.समस्त होटल व्यवसायी अपने रिसेप्शन में पार्किंग की उपलब्धता/अनउपलब्धता के बारे में नोटिस चस्पा करेंगें।
5.व्हील क्लेम्पिंग/टोइंग करने पर किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नही करेंगे।
6.सभी वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
7.रात्रि 10 बजे के उपरांत dj बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
8.Covid guidelines का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।
9.होटल इत्यादी में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करवाएंगे।
10.शराब पिलाने/हुडदंग करने पर संबमधित होटल के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।
इन सभी मुद्दों पर सभी व्यापारियों द्वारा पुलिस को सहयोग करने का भरोसा दिया।