सीएम धामी से मिले फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, उत्तराखंड को फिल्म हब बनाने पर हुई चर्चा

देहरादून/12अप्रैल 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके शासकीय आवास पर प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी डेस्टिनेशन बनाने और निवेश आकर्षित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण फिल्म शूटिंग के लिए सबसे उपयुक्त राज्य है। उन्होंने बताया कि राज्य की नई फिल्म नीति के तहत निर्माताओं को आकर्षक सब्सिडी और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए सरल अनुमतियां दी जा रही हैं। उत्तराखंड को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है।
सीएम ने जोर दिया कि राज्य में फिल्म सिटी के विकास पर कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। वहीं, मधुर भंडारकर ने प्रदेश की सुंदरता की सराहना करते हुए आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए उत्तराखंड में शूटिंग करने की इच्छा जताई।

