भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय टीम का ऐलान: जानिए उत्तराखंड भाजपा की भूमिका
लोककेसरी(उत्तराखंड) भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय टीम का एलान कर दिया गया। इसमें उत्तराखंड के दो लोगों को केन्द्रीय टीम में जगह मिली है। सांसद अनिल बलूनी एक बार फिर केन्द्रीय टीम का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि सांसद अनिल बलूनी का ओहदा और भरोसा केन्द्रीय टीम में पूरी तरह से बना हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केन्द्रीय टीम की घोषणा की। जिसे बिहार सहित आगामी चुनावों को देखते हुए घोषित किया गया है। जेपी की टीम में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री 3, राष्ट्रीय मंत्री 13, कोषाध्यक्ष एक, सह—कोषाध्यक्ष एक, केन्द्रीय कार्यालय सचिव एक, आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी एक, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा में एक, ओबीसी मोर्चा में एक, किसान मोर्चा में एक, अनुसूचित जाति मोर्चा में एक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के चुनावी माहौल और उत्तरप्रदेश के उप चुनावों के चुनावी माहौल को गरमाती सियासत को देखते हुए 23 मीडिया प्रवक्ताओं को सियासी मैदान में उतार दिया गया है।




