*नाबालिक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले 55 वर्षीय अभियुक्त को ऋषिकेश पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल!*

ऋषिकेश दिनांक 8 जुलाई 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले नामजद 55 वर्षीय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 07/07/2021 को संजय कुमार ने थाना ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी थी कि श्यामलाल पुत्र कुंदन लाल निवासी ग्राम जस्यरा पोस्ट ऑफिस नैनीसैन चमोली हाल निवासी भैरव कॉलोनी ऋषिकेश देहरादून के द्वारा उनकी 10 वर्षीय पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम ) के साथ अश्लील हरकतें की गई हैं।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश शिशुपाल सिंह नेगी के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। अभियुक्त श्यामलाल घटना के पश्चात अपने हाल निवास स्थान से फरार हो गया था।

आज दिनांक 08/07/2021 की प्रातः मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि जिस नामजद अभियुक्त श्यामलाल की पुलिस तलाश कर रही है वह इस समय बस अड्डा ऋषिकेश के पास मौजूद है तथा बस पकड़ कर अपने गांव भाग जाने की फिराक में है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त श्यामलाल को बस अड्डा ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ *मुoअoसo-316/21 धारा- 354 आईपीसी एवम धारा -7/8 पोक्सो अधिनियम* के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
