किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 63 मकान मालिकों का चालान/पुलिस ने वसूला छ: लाख तीस हज़ार रुपए (6,30000) का जुर्माना

ऋषिकेश दिनांक 25 जनवरी 2021_
अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए श्यामपुर क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन किए गए व सत्यापन ना कराने वाले मकान मालिकों पर कार्यवाही की गई।जिससे मकान मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

आज प्रातः 6:00 बजे से श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानी वाला, मनसा देवी, रुषा फार्म तथा अमित ग्राम में पुलिस द्वारा किरायेदारों के सत्यापन की जांच हेतु अभियान चला गया।
उक्त अभियान के दौरान 04 (चार) पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल, दो महिला कॉन्स्टेबल, व एक चीता मोबाइल की नियुक्ति की गई।

जिनके द्वारा श्यामपुर तथा आसपास के क्षेत्र में कुल 326 (तीन सौ छब्बीस) सत्यापन किए गए। तथा सत्यापन ना कराने पर कुल 63 (तरेसठ) चालान किए गए।
जिनसे ₹6,30,000/-(छः लाख, तीस हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया।
थाना अध्यक्ष रितेश शाह ने बताया की पूर्व में भी ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्रवाई की गई है। तथा भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।
