News

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 95वी जयंती पर याद किया पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को

ऋषिकेश 24 दिसंबर 2020!
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्वर्गीय पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए! इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की बदौलत से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है ! स्वर्गीय बडोनी ने गांव-गांव जाकर पैदल यात्रा की और लोगों को उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए जगाया! जिसका परिणाम उत्तराखंड आज 20 वर्ष का हो गया है।
अपने संबोधन में मेजर रावत ने कहा कि हमें भी उत्तराखंड की सुख समृद्धि के लिए उनके सपनों के उत्तराखंड को अपने कर्तव्य निष्ठा से समृद्ध बनाना है यदि हम प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन करेगा तो निश्चित रूप से उत्तराखंड राज्य संपूर्ण भारतवर्ष में अपना प्रतिभाओं के रूप में भी महत्वपूर्ण स्थान रखेगा।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता लखविंदर सिंह, संजीव कुमार, नवीन मेंदोला, भगवती प्रसाद जोशी, धनंजय रांगड़, विकास नेगी, सुखदेव कंडवाल, सुनीता, सुनील दत्त थपलियाल, नीलम मनोरी, विनीता कुमारी, शकुंतला आर्य, रेखा बिष्ट, अंजलि रावत, सुनीता गुप्ता आदि समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे!