भारत ने नगरोटा मुठभेड़ के सिलसिले में पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया

जम्मू कश्मीर मैं जैसे मोहम्मद द्वारा आतंकी हमले की योजना बनाने के मामले में पाकिस्तान के साथ कड़ा विरोध दर्ज किया है । विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है ।
पाकिस्तानी अधिकारी को इस महीने की 19 तारीख को जम्मू के नगरोटा में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा के निकट हुई मुठभेड़ के सिलसिले में बुलाया गया है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी मारे गए थे ।
भारत ने पाकिस्तान से आतंकियों और आतंकवादी गुटों को समर्थन देने की अपनी नीति छोड़ने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से अपनी जमीन से आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने को भी कहा है। पाकिस्तान से कहा गया है कि वह इस मामले में विश्व से किए गए अपने वादे को निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि उसके यहां से किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि ना होने पाए।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

