News

ग्रामसभा “खदरी” के निवासियों को मिलेगी जंगली जानवरों से राहत /ऊर्जा बाड़ लगाने का कार्य शुरू

ऋषिकेश 22 नवंबर 2020
ग्रामसभा खदरी में 2 किलोमीटर ऊर्जा बाढ़ लगाने का कार्य शुरू हो चुका है, इसके लिए 7 लाख रुपये स्वीकृत किये गए है । ग्राम प्रधान संगीता शांति थपलियाल व ग्रामीण काफी समय से बाड़ लगाने की मांग कर रहे थे! ग्रामसभा खदरी में लक्कड़ घाट से सोंग नदी तट तक करीब 2 किलोमीटर के दायरे में ऊर्जा बाड़ लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है । ग्रामप्रधान संगीता शांति थपलियाल ने बताया कि ऊर्जा बाड़ लगाने के बाद उसके नीचे 2 फीट चौड़ी पट्टी भी बनाई जाएगी! जिससे वहाँ घास ना जम सके और शॉर्ट सिर्किट का खतरा ना हो । प्रधान संगीता शांति थपलियाल ने कहा कि ऊर्जा बाड़ लगाने के बाद किसानों और ग्रामवासियों को काफी राहत मिलेगी । उन्होंने बताया के जंगली जानवरों के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे थे! आये दिन हाथी, सुअर, नील गाय फसलों को नुकसान पहुंचाते थे । हाथी रिहायशी इलाकों में आते रहते थे जिससे जान माल के नुकसान का खतरा बना रहता था । ग्रामप्रधान संगीता शांति थपलियाल द्वारा वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, वन दरोगा राजेश बहुगुणा, वन अधिकारी, स्वयंवर कंडवाल का भी विशेष धन्यवाद किया ।

मोके पर ग्रामप्रधान संगीता शांति थपलियाल के साथ शांति थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य (खदरी – भाग 2) श्रीकांत रतूड़ी, समाजसेवी दिनेश कुलियाल, राकेश कुकरेती, गणेश बिजल्वाण उपस्थित रहे ।