Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनफिल्म जगतहरिद्वार

प्रसून जोशी ने आज मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर की चर्चा

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात गीतकार, पटकथा लेखक एवं उत्कृष्ट कवि, देवभूमि उत्तराखण्ड के सपूत प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रसून जोशी ने कहा निष्ठावान एवम् कवि हृदय आदरणीय मुख्यमंत्री धामी से मिल कर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशान्वित हूँ,सहयोग के लिए सदैव प्रस्तुत हूँ।