News

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार


नगर कोतवाली क्षेत्र में किराएदार की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया 2 दिन पहले मकान मालिक मुनीश्वर पुत्र रामकुमार निवासी खाटू श्याम वाली गली गंगा माता आई अस्पताल के पास सप्त ऋषि ने किराए पर रहने वाले व्यक्ति की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

घटना के समय बच्ची के मां-बाप घर पर नहीं थे । वह अपनी बच्ची को मकान मालिक मुनेश्वर के संरक्षण में छोड़ कर गए थे। इसी बीच उसने बच्चे के साथ गलत काम किया। परिजनों के लौटने पर बच्ची ने मकान मालिक के करतूत बताई परिजन बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। तहरीर लेकर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दबिश देकर आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद मेडिकल करा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।