News

क्रिकेट युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, जनपद हरिद्वार मैं वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए अंडर 19 ट्रायल दिसंबर में

बी सीसीआई से संबद्ध क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हरिद्वार मे वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए अंडर-19 रॉयल 2020 दिसंबर माह की 1 वह 2 तारीख को प्रकाश स्पोर्ट्स अकैडमी रामानंद इंस्टिट्यूट , ज्वालापुर हरिद्वार में होगा।
जिसमें जनपद के सभी युवा भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 19 वर्ष से कम है ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन का सदैव यही प्रयास रहा है कि हरिद्वार से क्रिकेट खिलाड़ियों का स्तर हमेशा बना रहे और यहां से खिलाड़ी देश व राज्य और अपने जनपद का नाम रोशन करें । इसके लिए एसोसिएशन खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहायता वह सहयोग करती है । जिससे हरिद्वार के खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे एवं अपना भविष्य क्रिकेट में ऊंचे मुकाम पर देख सकें।

जानकारी देते समय क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा आदि उपस्थित थे।