News

मार्गशीर्ष मास प्रारम्भ, भगवान श्रीकृष्ण ने क्या कहा है इस माह के बारे मे, जाने क्या है महत्व,(AAJ KA PANCHANG (पंचांग ) 1 December 2020 tuesday मंगलवार HARIDWAR- UTTRAKHAND)

panchang पंचांग दिन मंगलवार 1 December 2020 ,मार्गशीष कृष्ण पक्ष ,शरद ऋतु ,सूर्य दक्षिणायन ,प्रमादी नाम शुभ सवंत्सर 2077 ,सूर्योदय ६:५५ ,सूर्यास्त १७:१७ , तिथि प्रतिपदा १६:५४ तक , नक्षत्र रोहिणी ०८:३० तक, सिद्ध योग ११:०६ तक , करण कौलव १६:५४ तक पश्चात तैतिल , चंद्रमा वृष राशि ०९:३७ तक पश्चात मिथुन, राहुकाल १४:४१ से १५:५९ तक अभिजीत नक्षत्र ११ :४५ से १२:२७ , दिशाशूल उत्तर

विशेष :- मार्गशीर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का नौवाँ माह है। इस माह को ‘अगहन’ भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष का सम्पूर्ण मास अत्यन्त पवित्र माना जाता है। मास भर प्रात:काल भजन मण्डलियाँ भजन तथा कीर्तन करती हुई निकलती हैं। ‘गीता'[1] में स्वयं भगवान कृष्ण ने कहा है- मासानां मार्गशीर्षोऽयम्। सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारम्भ किया था। इसी मास में कश्यप ऋषि ने सुन्दर कश्मीर प्रदेश की रचना की थी। इसलिए इसी मास में महोत्सवों का आयोजन होना चाहिए।

मार्गशीर्ष मास में चन्द्र पूजन करने का महत्व बहुत अधिक हैं। भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं मार्गशीर्ष मास को अपना ही एक रूप माना हैं।

मंगलवार को गुड़ ,गेहूँ ,लाल कपडा मूंगा, मसूर,लाल फूल आदि वस्तुओ का दान करना शुभ माना जाता है।

भौम मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता है ।(मंत्र ;ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः )

मंगलवार को उपवास करना चाहिए।

( मूंगा रत्न धारण करना शुभ होता है )

AAJ KA GRAH GOCHAR आज (ग्रह -गोचर )
सूर्य – वृश्चिक राशि ,चंद्र – वृष/मिथुन राशि ,मंगल -मीन राशि, बुध -वृश्चिक राशि, गुरु- धनु राशि , शुक्र – तुला राशि, शनि -मकर राशि,राहु – वृष राशि ,केतु – वृश्चिक राशि

भगवान् शिव माँ पार्वती आप सब की मनोकामना पूरी करे।

आपका दिन शुभ हो।