News

सड़क हादसे में युवा सर्राफा कारोबारी की मौत

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी की मौत हो गई । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया कारोबारी की अचानक हुई मौत से परिवार समेत सभी परिचित सदमे में थे।


नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में चंडी चौक से पहले मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से गिर गई जिसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तलाशी लेने पर उसके पास मिले कागजों से शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की शिनाख्त गोपाल दत्ता पुत्र अनंत प्रसाद दत्ता निवासी मोहल्ला मालियान ज्वालापुर के रूप में हुई जो सर्राफा कारोबारी हैं। हरिपुर कला में उनकी सुनार की दुकान है। दुकान से घर लौट रहे थे तभी देर रात मोटरसाइकिल स्लिप होने से हादसा हो गया पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।