वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र मोघा को मिला उत्तराखंड में राज्यमंत्री का दर्जा

ऋषिकेश 2 दिसंबर 2020
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा ऋषिकेश निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार मोगा को उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। जिस पर राज्यमंत्री सुरेंद्र कुमार मोगा ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा का निरंतर सहयोग करते रहेंगे तथा सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है और मुख्यमंत्री ने जो विश्वास व्यक्त किया है!

उस पर वह निश्चिती खरे उतरेंगे। स्वागत करने वालों में प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा प्रकान्त कुमार, अंजलि नथानी,दुर्गेश कुमार,आयुष रावत, बलविंदर, विजेंद्र ,देव जाटव जी आदि उपस्थित रहे।
