देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को आम आदमी पार्टी ऋषिकेश ने दिया समर्थन

दिनांक 5 दिसम्बर 2020
आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के सदस्यों ने दून तिराहे पर एकत्र होकर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया! आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्टी नेता विजय सिंह पंवार ने कहा कि किसानों को जब तक उनकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल जाता, फसलों के विपणन की सही व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती, और ये किसान विरोधी बिल पूर्णतया वापस नहीं लिया जाता तब तक आम आदमी पार्टी का किसान हित में संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर दिनेश असवाल ने बिल को पूर्णतया किसान विरोधी बताते हुए सरकार को चेताया कि किसानों की यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर ज्ञान रावत, मनोज कोटियाल, आशुतोष जुगरान, नवीन मोहन, भास्कर भारद्वाज, युद्धवीर चौहान, प्रवीण असवाल, अमन नौटियाल, हरेंद्र चौधरी, गणेश बिजल्वाण, दिनेश कुलियाल, लालमणि रतूड़ी, चंद्रमोहन भट्ट, अंग्रेज सिंह कुमाइं, विनोद चौहान, मिन्हाल हाशिम आदि मौजूद थे।

