कार्य की गुणवत्ता में कोताही ना बरततें हुए समय से हो काम पूरा /प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश दिनांक10 फरवरी 2021_
रायवाला, प्रतीत नगर निर्माणाधीन मोटर मार्ग के डामरीकरण का आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मौका मुआयना कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा है कि सड़क के दाएं एवं बाएं जो अनुपयोगी पोल है उसे भी हटाया जाए साथ ही अग्रवाल ने मोटर मार्ग पर आने वाले दो ट्रांसफार्मरों को भी अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

अग्रवाल ने कहा है कि रायवाला, प्रतीत नगर में निर्माणाधीन मोटर मार्ग के दोनों तरफ समुचित नालियों की व्यवस्था की जा रही है ताकि घरों का पानी सड़क पर ना बह सके साथ ही मोटर मार्ग में डामरीकरण होने के पश्चात हजारों लोगों को आवागमन में आसानी होगी।उन्होंने कहा है कि इस मोटर मार्ग पर पहले पाइप लाइन बिछाई गई उसके बाद मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जा रहा है। अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि कार्य की गुणवत्ता में कोताही न बरती जाए और समय सीमा के अंतर्गत ही डामरीकरण का कार्य पूरा हो l

