विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत

ऋषिकेश 5 दिसंबर 2020 l
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर कला स्थित स्थानीय होटल मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में पधारने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया गया ! साथ ही अग्रवाल ने कहा कि नड्डा जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने एम्स ऋषिकेश के लिए अनेक सौगातें दी है जिसका लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है।
देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर अग्रवाल ने जेपी नड्डा को बिहार विधानसभा चुनाव एवं हैदराबाद नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित विजय पर भी बधाई दी ।

इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता भी की ।
