बाबा साहब की खंडित प्रतिमा ना बदले जाने पर नगर निगम के खिलाफ उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच द्वारा धरना दूसरे दिन भी जारी

ऋषिकेश 8 दिसंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में दलित शोषित विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने आज दूसरे दिन भी नगर निगम ऋषिकेश द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की खंडित प्रतिमा ना बदले जाने पर नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया! धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयपाल जाटव ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम शासन प्रशासन निर्वाचित आरक्षित कोटे के पार्षदों के सामने बाबा साहेब का अपमान हो रहा है!

4 माह से ज्यादा हो गए प्रतिमा खंडित खड़ी है और कोई बोलने वाला नहीं है! हमारे द्वारा लगातार पत्राचार ज्ञापन दिया जा रहा है !मगर कोई सुनवाई नहीं! आज धरने का दूसरा दिन है! धरना लगातार जारी रहेगा ! अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर दलित समाज नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी! धरना प्रदर्शन में प्रकाश जाटव, सुनील गोस्वामी, हंसराज जाटव, जतिन जाटव, मनोज आजाद, कुन कुन साहनी, शोभाराम, हरीश चंद्र, सरल साहनी, सुलेख चंद, मंगल सिंह, अशोक विश्वकर्मा, आशीष साहनी, प्रदीप कुमार, टेकन महतो, राधेश्याम, रामबहादुर, अनिल धीमान, सज्जन राम, आदि उपस्थित थे !
