News

मानसिक परेशान महिला ने खाया जहर

हरिद्वार । मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया। महिला को परिजन अनन फनन में उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है की ग्राम महाराजपुर लक्सर निवासी अनु पत्नी लोकेश (32) मानसिक रूप से परेशान होकर घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन महिला को उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले गये। जहां पर महिला की उपचार के दोरान मौत हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से सुसाइड की वजह जानने का प्रयास किया। लेकिन महिला के जहर खाने की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।