News

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले के विरोध में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन

ऋषिकेश 11 दिसंबर 2020
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया ! ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे०पी० नड्डा, राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय तथा प्रदेश अध्यक्ष बंगाल दिलीप घोष के क़ाफ़िले में शामिल कार के ऊपर ईंट पत्थर से TMC कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया जो की ममता सरकार द्वारा सुनियोजित घटना है और इस तरह की निंदनीय घटना लोकतंत्र की हत्या है।
भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है । यहाँ हर किसी व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है परंतु ममता सरकार TMC के द्वारा ऐसा करने वालों को रोका जा रहा है और उन पर हमला भी करवाया जा रहा है, जो कि लोकतांत्रिक ख़तरा बन रहा है। आज की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की वहाँ की जनता भी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझती है। आगे कहा गया की महामहिम राष्ट्रपति महोदय से विनम्र निवेदन है कि इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए टीएमसी० सरकार व उनको सह देने वालों के ख़िलाफ़ उचित व अतिशीघ् कार्यवाही करने की कृपा करें।


ज्ञापन देने वालो में:- प्रकान्त कुमार, मनीष अग्रवाल,अक्षय खैरवाल, दुर्गेश कुमार,अमन कुकरेती, नितिन शर्मा आदि उपतिथ रहे।