उत्तराखंड दलित शोषित समाज के कार्यकर्ताओं ने अभी तक बाबा भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा ना लगाए जाने के विरोध में फूंका नगर निगम प्रशासन का पुतला

ऋषिकेश 11 दिसंबर 2020,
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर ऋषिकेश नगर निगम शासन प्रशासन का पुतला दहन कर धरना दिया ! धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयपाल जाटव ने कहा कि 4 माह पूर्व बाबा साहेब की प्रतिमा के हाथ से संविधान किताब चोरी हुई थी जिससे प्रतिमा खंडित हो गई थी तथा नगर निगम शासन द्वारा कहा गया था कि शीघ्र ही चबूतरे का निर्माण कर बाबा साहेब की संगमरमर की नई प्रतिमा लगाई जाएगी लेकिन 4 माह बीतने के बाद ना तो चबूतरे का कार्य शुरू हुआ और ना ही प्रतिमा बदली गई ! जाटव ने कहा कि जब तक नगर निगम नई प्रतिमा नहीं लगाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा! साथ ही आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी!

धरना प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने वालों में प्रकाश जाटव, सुनील गोस्वामी, बनवारीलाल, मंगल सिंह, विश्वकर्मा, विजय आजाद, रमेश राम, कुन कुन साहनी, सज्जन राम, अजीत साहनी, दिनेश साहनी, सुमन राम, चंदूमल टेकन, प्रमोद साहनी, विनोद सैनी आदि उपस्थित थे !
