संकल्प महिला बाल विकास समिति द्वारा ऋषिकुल में नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या पर किया गया शोक प्रकट।

हरिद्वार,(संजय राजपूत)। संकल्प महिला बाल विकास समिति की द्वारा आज एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसका एजेंडा ऋषिकुल में नाबालिक बच्ची की निर्मम एवं जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना था। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी ने अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या पर शोक प्रकट किया और इस नृशंस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस दूससाहसिक घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे कोई अन्य वहशी ऐसी घटना को अंजाम देने का दुस्साहस ना कर सके। प्रान्तीय उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने कहा कि ऐसे हैवानों को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए ताकि दूसरा कोई ऐसी गलती करने की हिम्मत न कर सके। पुलिस प्रशासन को भी बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढानी चाहिए। समिति की जिला सचिव व ऋषिकेश राजकीय महाविद्यालय के भारत स्काउट गाइड की रेंजरमेट प्रियांशी राजपूत ने अन्य रेंजर्स के साथ नाबालिग बच्ची की ह्त्या पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस नृशंस हत्याकांड के फरार हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड से यही लगता है कि महिलाओं व बेटीयो को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि महिलाओ एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी योजना बनाकर उन्हें अमल में लाये। इस अवसर पर मदन सिंह, संजय, ललित, विवेक आदि अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


दरिंदो को फाँसी होनी चाहिए