News

मुस्लिम बेटियों का स्कूलड्रॉप आउट कम से कम हो, केन्द्र सरकार का निरन्तर प्रयास – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएमयू के शताब्दी समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शिरकत कर बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि मुस्लिम बेटियों का स्कूलड्रॉप आउट कम से कम हो’।

इसी कड़ी मे प्रधानमंत्री ने कहा पहले मुस्लिम बेटियों का स्कूल ड्रॉपआउट रेट जो 70 फीसदी था, वो घटकर 30 फीसदी रह गया है। मुस्लिम बेटियों का स्कूल ड्रॉपआउट रेट कम से कम हो इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। एएमयू में भी अब लड़कियों की संख्या बढ़कर 35 फीसदी हो गई है, इसके लिए मैंआपको बधाई देना चाहूंगा महिलाओं को शिक्षित इसलिए होना है ताकि वो अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल कर सकें।

पीएम मोदी ने बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं को लागू करने की सरकारी प्राथमिकता की बात कही साथ ही मुस्लिम महिलाओं की तरक्की पर खासा ज़ोर देने की अपील भी की।

AMU के शताब्दी समारोह में शामिल युवाओं को पार्टनर्स कहकर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एएमयू से तालीम लेकर निकले लोग भारत के श्रेष्ठ संस्थानों ही नहीं दुनियाभर में छाए हुए हैं। विदेश यात्राओं के दौरान यहां के अलुम्नाई मिलते हैं, जो गर्व से बताते हैं कि वो एएमयू से हैं। अपने 100 वर्ष के इतिहास में एएमयू ने लाखों जीवन को तराशा है, संवारा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है,लेकिन जब बात राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति की हो तो हर मतभेद किनारे रख देना चाहिए।

इस एतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश भी उस मार्ग पर बढ़ रहा है जहां प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव, देश में हो रहे विकास का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि देश की नीयत और नीतियों में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का संकल्प है।

शताब्दी समारोह के मौके पर AMU को मिनी इंडिया बताते हुए पीएम मोदी ने सबसे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मज़बूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान भी किया । प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के मौके पर एक स्टांप भी जारी किया।