News

AAJ KA PANCHANG (आज का पंचांग ) 28 December सोमवार ( monday) 2020, HARIDWAR -UTTRAKHAND)

panchang पंचांग दिन सोमवार 28 december 2020 ,मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष,शरद ऋतु , सूर्य दक्षिणायन ,शक सम्वत 1942, प्रमादी नाम शुभ सवंत्सर 2077 ,सूर्योदय ०७:१२,सूर्यास्त १७:२६, तिथि पूर्ण रात्रि, नक्षत्र रोहिणी १५:३९ तक, योग शुभ १६:१५ , करण गर १९:१२ तक , चंद्रमा वृष राशि २८:३९, राहुकाल सुबह ०८:२८ से ९:४५ तक ,अभिजीत नक्षत्र ११:५८ से १२:३९ तक , दिशाशूल -पूर्व ( आवश्यक हो तो सोमवार को दर्पण( शीसा ) देख कर जाना शुभ है )

आज सभी कार्यो के लिए शुभ समय 07:12am से 08:28 am
नए व्यपार के लिए शुभ समय
14:52 pm से 16:09 pm
धार्मिक कार्यों के लिए शुभ समय
09:45am से 11:02 am

मासशून्य तिथियों में मंगलकार्य करने से वंश तथा धन का नाश होता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि इस माह का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। ज्योतिष के अनुसार नक्षत्र 27 होते हैं जिसमें से एक है मृगशिरा नक्षत्र| इस माह की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है। इसी वजह से इस मास को मार्गशीर्ष मास के नाम से जाना जाता है।

भागवत के अनुसार, भगवानर श्रीकृष्ण ने भी कहा था कि सभी माह में मार्गशीर्ष श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है। मार्गशीर्ष मास में श्रद्धा और भक्ति से प्राप्त पुण्य के बल पर हमें सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस माह में नदी स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

जो मार्गशीर्ष मास को एक समय भोजन करके बिताता है और अपनी शक्ति के अनुसार, ब्राह्मण को भोजन कराता है, वह रोग और पापों से मुक्त हो जाता है।
मार्गशीर्ष में अन्नदान का सर्वाधिक महत्व है। अर्थात मार्गशीर्ष मास में केवल अन्न का दान करने वाले मनुष्यों को ही संपूर्ण अभीष्ट फलों की प्राप्ति हो जाती है मार्गशीर्षमास में अन्न का दान करने वाले मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

MONDAY – सोमवार (चंद्र वार )

(चंद्र ग्रह की शांति के लिए )

(घी ,सफ़ेद कपडा ,दही मोती ,शंख ,चाँदी ,चावल ,सफ़ेद फूल ,दान करना शुभ माना जाता है )

चंद्र मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता हैा

सोमवार का उपवास करना चाहिए।

( चंद्र मंत्र ) : ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः नमः .

(चंद्र का रत्न मोती -पर्ल PEARL धारण करना शुभ होता है )

सूर्योदय समय ग्रह स्थिति

Aaj ka greh gocher
(आज का ग्रह गोचर)

सूर्य -धनु राशि ,चंद्र – वृष राशि ,मंगल – मेष राशि, बुध -धनु राशि,गुरु- मकर राशि , शुक्र -वृश्चिक राशि, शनि -मकर राशि,राहु -वृष राशि ,केतु -वृश्चिक राशि

भगवान् शिव माँ पार्वती आप सब की मनोकामना पूरी करे।

आपका दिन शुभ हो।