News

कांग्रेस पार्टी ने ही करवाया सैकड़ों वर्षो से भारत में अंग्रेजों के राज का खात्मा – शूरवीर सजवान

ऋषिकेश दिनॉंक 28 दिसंबर 2020।
कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में १३६ वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर झण्डा यात्रा निकाली गई ।
कार्यक्रम में संबोधित करके हुऐ पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस वह संगठन है जिसके नेताओं ने सैकड़ों वर्षों से अंग्रेजों का राज का ख़ात्मा करवाया और अंग्रेजों के मुखबिरों वाली पार्टी अपने आप को देश भक्त बता रही है जो बेहद शर्मनाक है आज हम सब स्थापना दिवस पर अपने वरिष्ठों को और देश की आज़ादी में अपने प्राण न्योछावर करने वालों को नमन् करते हैं ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश की आज़ादी में भूमिका अपनाई और देश को आज़ादी के बनाने का काम किया चाहे वह कल कारख़ाने हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे वह खेत और किसान के लिये हो चाहे वह हमारी पौराणिक धरोहर हो उनको सवांरने का काम किया परन्तु पिछले कुछ वर्षों में ऐसे लोग देश की सत्ता पर क़ाबिज़ हैं जिन्होंने देश को पीछे धकेलने का काम शुरू कर रखा है देश की सम्पत्तियों को बेचने का काम कर दिया है पौराणिक धरोहरों को खुर्द बुर्द करना शुरू कर दिया है आज हम सभी कांग्रेस जनों को देश के लोगों के साथ मिलकर ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करना है ताकि देश का आमजन किसान और सीमायें बचाई जा सके ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल ने कहा कि आज देश की सबसे पुरानी पार्टी का १३६ वाँ स्थापना दिवस है आज के ही दिन कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ और कांग्रेस पार्टी में ही देश में बड़े बड़े देशभक्तों ने देश को आज़ादी दिलवाई और आज देश को इस मुक़ाम तक लाया कि आज हम सभी लोग आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं ऐसी कांग्रेस पार्टी को और इनके संस्थापकों को हम सभी नमन् करते हैं ।


कार्यक्रम में भगवती सेमवाल,सुन्दर मणी रणाकोटी, मनोज गुसाई,बचन सिंह जेठुरी,संदीप , दीपा चमोली, श्रीमती अल्का क्षेत्री,रमा चौहान ,धर्मेन्द्र गुलियाल , बलखंदी कलूडा, सुरेश, भगवती पुरोहित, आनंद रावत, शीशपाल,जगदम्बा प्रसाद, परवेज आलम, सोबैन सिंह, उत्तम सिंह असवाल , नीरज चौहान, गब्बर कैंतुरा, हरेंद्र जेठुरी, रतन रयाल, विशाल सज्वान, राजेश रतुरी , कुशाल सजवाण, विवेक गुसाईं, प्रदीप, संतोष रावत, सतेंद्र रावत आदि मौजूद थे ।