News

नगर में बढ़ रहे आवारा पशुओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

ऋषिकेश दिनांक 28 दिसंबर 2020
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं द्वारा गढ़ी मयचेक में लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने के सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । इस बावत जानकारी देते हुए आप नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विजय पंवार ने कहा कि इन दुर्घटनाओं से पिछले दिनों में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए है एवं कुछ लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। कई बार स्थानीय स्तर पर प्रशासन को सूचना एवं शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

इस पर आम आदमी पार्टी के गढ़ मयचक इंचार्ज जयेंद्र तड़ियाल ने मांग की कि आवारा पशुओं से निजात दिलाने की समुचित व्यवस्था की जाय, इस अवसर पर विजय पंवार, जयेंद्र तड़ियाल, अशोक डोभाल, सुरेंद्र रावत, विजेंद्र पैन्यूली, अमन नौटियाल, विजयपाल रावत, मनोज कोठियाल, ज्ञान रावत युध्दवीर चौहान आदि मौजूद थे।