रानीपुर से एक सट्टा कारोबारी गिरफ्रतार

हरिद्वार । रानीपुर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्रा में गश्त के दौरान एक सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिसल ने सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ सम्बंध्ति धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर पुलिस बीती शाम क्षेत्रा में गश्त पर थी कि इसी दौेरान मुखबिर की सूचना पर पर सलेमपुर पानी की टंकी के पास से एक सट्टा कारोबारी को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सलीम अहमद पुत्रा नसीम अहमद निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संंबंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने एक सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
