अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत सीमेंट के कट्टों में छुपा कर रखी गई 80 पेटी देसी शराब जाफरान बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज

ऋषिकेश दिनांक 4 जनवरी 2021
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान, मुखबिर की सूचना पर आशुतोष नगर तिराहे के पास एक खाली प्लॉट पर संदिग्ध अवस्था में रखे हुए सीमेंट के कट्टों को चेक किया तो उसके अंदर देसी शराब जाफरान की 80 पेटियां बरामद हुई, व मौके से एक अभियुक्त अपनी स्कूटी U K 14E 9235 छोड़कर फरार हो गया।

अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। व बरामद एक्टिवा स्कूटी को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
