*वारंटीओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में ऋषिकेश पुलिस ने किया एक महिला वारंटी को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 24 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि जनपद पुलिस द्वारा दिनांक 01/08/2021 से 1 माह का विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट, हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन एवं कार्यवाही विगत वर्षों के सक्रिय अपराधियों का सत्यापन, चिन्हिकरण एवं कार्रवाई शामिल है।

उक्त अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24 अगस्त 2021 को एक महिला अभियुक्ता रिंटू पत्नी प्रदीप पाल निवासी गली नंबर 2 शांति नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून को संबंधित गैर जमानती वारंट अधिनियम के अंतर्गत बागला पेट्रोल पंप हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया | अभियुक्ता को संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है। अभियुकता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश नेगी, महिला कांस्टेबल मंजू, एवं महिला कांस्टेबल ललिता आदि शामिल रहे।
