चोरी की नीयत से घुमता एक गिरफ्रतार

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान चोरी की नीयत से घुमते एक युवक को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने आलानकब सहित ताला तोड़ने के अन्य औजार बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ सम्बंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ज्वालापुर पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान ट्रान्सर्पोट नगर के पास एक युवक अपनी मौजूदगी छुपाता देखा गया गया। पुलिस को शक होने पर जब युवक की ओर बढी तो वह पुलिस को अपनी ओर आता देख भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने युवक का पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसको दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने आलानकब सहित ताला तोड़ने के अन्य औजार बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पुत्रा रविन्द्र निवासी अम्बेडकर चौक बहादरपुरजट पथरी हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह चोरी की नीयत से क्षेत्र मे घुम रहा था कि पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ संबंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बीती रात गश्ती दल ने एक युवक को आलानकब सहित अन्य औजार के साथ गिरफ्रतार किया है।
