News

दो युवकों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने तहरीर के आधर पर किया मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट की घटना को लेकर एक युवक ने दूसरे के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर तन्मय चैहान पुत्रा धिरेन्द्र चैहान निवासी रोहालकी किशनपुर बहादराबाद हरिद्वार और केशव चैहान पुत्रा सुभाष चैहान निवासी बैरियर नं0-6 रानीपुर हरिद्वार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा हैं कि विवाद इतना बढा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। जिससे मौके पर अपफरा-तपफरी मच गयी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को समझाते हुए बीच बचाव कराया। घटना को लेकर तन्मय चैहान ने रानीपुर कोतवाली में केशव चैहान पर मारपीट व गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। घटना के सम्बंध् मे एक युवक ने दूसरे के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराया है।