घटना करने की नियत से रात को घूम रहे 3 लोगों को चेकिंग के दौरान तीन अवैध चाकू समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश दिनांक 5 जनवरी 2021
घटना करने की नियत से रात्रि में घूमते हुए 03 (तीन) संदिग्ध व्यक्ति, 03 (तीन) अवैध चाकू के साथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद में संदिग्ध एवं चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा भी लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
उक्त विषय में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा रात्रि गश्त पर नियुक्त चीता मोबाइल एवं गस्त पार्टियों को संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ करने व निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस पर कल रात्रि गश्त के दौरान चुना भट्टा रोड अपर गंगा नगर ऋषिकेश के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दो संदिग्ध लड़कों अमन भंडारी पुत्र पूरन सिंह भंडारी उम्र 19 वर्ष, निवासी आदर्श ग्राम दुर्गा मंदिर के पास ऋषिकेश एवं अशोक वर्मा उर्फ बाबू पुत्र दिनेश शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी 14 बीघा पुल के पास थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल को रोक कर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग चाकू बरामद हुए।
वही चीता मोबाइल द्वारा गस्त के दौरान कच्ची सड़क निकट चंद्रभागा नदी बस अड्डा ऋषिकेश के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक लड़के को संजय पुत्र बिंदु महतो उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहिबगंज झारखंड,चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास अवैध चाकू बरामद हुआ।
पकड़े गए तीनों अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट की धारा 25/4 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
