News

लापता बच्ची सकुशल अपने मौसा के घर से मिली,परिजनों सहित पुलिस ने ली राहत की सांस

हरिद्वार । ज्वालापुर क्षेत्र से अचानक लापता हुई बच्ची मौसा के घर मली है। बच्ची के सकशल मिलने से क्षेत्रवासियों सहित पुलिस ने राहत की सास ली है। बता दे कि सोमवार को ज्वालपुर क्षेत्र से 13 साल की बच्ची के लापता होने की सूचना से हड़कम्प मच गया था। सूचना पर पुलिस आलाधिकारियों ने भी मौके पर पहंच कर घटना की जानकारी ली थी और बच्ची की की सकुशल बरामदगी के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिये थे।

बताते चले कि ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत आर्यनगर क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाले गढ़मीरपुर रानीपुर निवासी के पास उनकी भतीजी रहने के लिए आई हुई थी। जोकि सोमवार को सबुह से ही बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने बच्चो की काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लग सके। परिजनों ने बच्ची क॑ लापता होने की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गयी। दिनदहाड़े ज्वालापुर क्षेत्र से 1३ साल को बच्ची क॑ अचानक लापता होने की सूचना से क्षेत्र सहित पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह काश्यारी ने मामले की गंभोरता को देखते हुए मौक पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ करने के बाद मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया गया।

बच्ची के लापता होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुर्देई कृष्णणज एस, एसपी सिटी कमलश उपाध्याय , सीओ सिटी ‘ विशाखा अशोक भदाणे ने पहंच कर बच्चों की तलाश होने के सम्बंध में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।साथ ही आलाधिकारियों के निर्देश पर कई पुलिस टीम गठित कर बच्ची की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीमें क्षेत्र में लगे सीसोटोवी कंमरे खंगालने शुरू करते हुए रेलवे स्टेशन व बस अड्डे के अलावा सुनसान इलाको मे तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने परिजनों के फोन नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई। जनपद के सभो थाना व चौकी प्रभारियों को बच्चों का फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेज कर तलाशी अभियान में लगाया गया। जनपद पुलिस नगर कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में हुई 11 वर्षोय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को नहीं भूली थी।पुलिस आला अधिकारियों के निर्देशों पर लापता बच्ची की तलाश की जा रही थी, इसी बीच सूचना मिली की बच्ची अपने मोसा के घर पहुंच गई है।

ज्वालापुर कोतवालोौ प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया की बच्ची को उसके मौसा के घर से सकुशल बरामद किया। बच्ची चाचा की डांट से नाराज होकर पैदल ही अपने मौसा के घर पहंच गई थी। बच्ची के सकुशल मिल जाने पर परिजनों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।