News

बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

हरिद्वार । बेरोजगारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों के घर पहुंचने पर हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को एक व्यक्ति आशीष पुत्र शेरसिंह (26) निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार ने बेरोजगारी से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मां और पत्नी के घर लोटने पर हुई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गेस प्लांट चोकी प्रभारी प्रवीन सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि मृतक बेरोजगार था, जिस कारण उसने शायद परेशान होकर आत्महत्या की है।

बताया जा रहा हैं कि आशीष ने घर में उस वक्‍त फांसी लगाई जब उसकी मां नोकरी पर थी और पत्नी डाक्टर के पास दवा लेने गयी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गैस प्लांट चोकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत के अनुसार एक व्यक्ति ने बेरोजगारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।