शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार

हरिद्वार। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को पीडिता की शिकायत पर कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब पीकर घर में कलेश करते हुए अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति कालूराम निवासी रसूलपुर भोपा ,मुजफ्फरनगर यूपी हाल पहाड़ी बाजार कनखल है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी पति नशे में घुत होकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसको पडोसियों ने कार्फ समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर पीडिता की शिकायत पर पति के खिलाफ शांतिभंग का मामला दर्ज कर लिया। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार नशेडी पति को पत्नी के साथ मारपीट करने की शिकायत पर गिरफ्तार किया हेै।
